Surat Viral News : पूजा के बाद नहर में बहा दी थैली, थोड़ी देर बाद याद आई ऐसी चीज़ कि उड़ गए परिवार के होश, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

सूरत के पूना रोड इलाके में एक परिवार ने गलती से पूजा सामग्री के साथ 2 लाख रुपये नहर में विसर्जित कर दिए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पानी के तेज बहाव के बीच रकम को बरामद कर सुरक्षित परिवार को लौटा दिया।

Surat Viral News : पूजा के बाद नहर में बहा दी थैली, थोड़ी देर बाद याद आई ऐसी चीज़ कि उड़ गए परिवार के होश, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Surat Viral News / Image Source : x

Modified Date: March 8, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: March 8, 2026 7:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरत में पूजा सामग्री के साथ गलती से 2 लाख रुपये नहर में बहाए।
  • फायर ब्रिगेड ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर रकम बरामद की।
  • तलाशी के दौरान दो फायर ब्रिगेड जवान घायल हुए।

नई दिल्ली : Surat Viral News सूरत के पूना रोड इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक परिवार ने गलती से पूजा सामग्री के साथ 2 लाख रुपये नहर में बहा दिए। जब परिवार को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने कड़ी मेहनत कर रकम को बरामद कर लिया।

पूजा सामग्री के साथ 2 लाख रुपये भी कर दिए विसर्जित

जानकारी के मुताबिक, पूनागाम रोड स्थित निजानंद सोसाइटी में रहने वाले लिम्बा परिवार ने अपने घर में धार्मिक अनुष्ठान कराया था। Family lost 2 Lakh Rupees पूजा खत्म होने के बाद उन्होंने पूजा सामग्री और फूल एक थैली में रखे और उसे नहर में विसर्जित कर दिया।कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने घर में रखी तिजोरी की जांच की तो उन्हें पता चला कि पूजा सामग्री के साथ गलती से 2 लाख रुपये भी थैली में चले गए थे। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।

नहर में उतरकर निकले 500 रुपये के चार बंडल

सूचना मिलते ही डुंभाल फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पानी के तेज बहाव के बावजूद फायर ब्रिगेड के जवानों ने नहर में उतरकर तलाश जारी रखी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें 500 रुपये के नोटों के चार बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये थी।फायर ब्रिगेड की टीम ने बरामद की गई पूरी रकम सुरक्षित रूप से लिम्बा परिवार को लौटा दी।

परिवार ने जताया आभार

हालांकि इस दौरान नहर में तलाशी लेते समय कांच लगने से फायर ब्रिगेड के दो जवान घायल हो गए। परिवार ने समय पर मदद करने के लिए फायर ब्रिगेड टीम का आभार जताया और उनके साहस व समर्पण की सराहना की।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.