भोपाल। कांग्रेस नेता अरुण यादव पे ट्वीट कर कहा है कि जिस दौर में आज पार्टी का कार्यकर्ता जहरीली विचारधारा से संघर्ष कर रहा है, ईमानदार मूल्यों और आदर्शों का क्षरण वह अपनी आंखों से देख भी रहा है, उस दौर में कांग्रेस की आशा की किरण सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी जी ही है। उन्हें अपनी जिद छोड़कर देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पार्टी व देशहित में पूर्णकालिक अध्यक्ष का दायित्व संभालना ही चाहिए ताकि हर कार्यकर्ता बब्बर शेर के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता निरूपम ने उठाया बड़ा सवाल, आखिर सोनिया गांधी इस्तीफा क्यों दें …
उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें झूठी हैं। इसी मामले पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस को नेतृत्व की समस्या नहीं है, आज हम सत्ता में नहीं हैं इसके बहुत से कारण हैं। लेकिन सत्ता में न होना और नेता न होने में बहुत अंतर है, हमारा अगर किसी में विश्वास है तो वो हमारा नेता है ।
सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें झूठी हैं : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता ने ANI को बताया (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/slROnqtLJP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2020
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान, बिहार में बीजेपी-जेडीयू-…
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने भी कहा है कि राहुल गांधी को अब कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हम कहना चाहेंगे, ‘कम बैक, राहुल जी’। जब तक वे पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार नहीं संभालते, सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: फैक्टचेक: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी किया पंचायत-ज़िला परिषद के…
असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया ताकि वे पार्टी का नेतृत्व कर सकें और भाजपा और RSS से सामने से लड़ सकें।