बाहरी दिल्ली के रानी बाग में संदिग्ध झपटमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

बाहरी दिल्ली के रानी बाग में संदिग्ध झपटमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

बाहरी दिल्ली के रानी बाग में संदिग्ध झपटमार पुलिस मुठभेड़ में घायल
Modified Date: June 27, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: June 27, 2026 11:23 am IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक संदिग्ध झपटमार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात उस समय हुई, जब पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी की पहचान चंदन उर्फ हड्डी के रूप में हुई है, जो चेन झपटमारी के मामलों में शामिल एक कुख्यात अपराधी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें चंदन के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने उसे काबू कर हिरासत में लिया। घटनास्थल से उसके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में झपटमारी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित है तथा उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

भाषा गोला रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में