Swati Maliwal mistakenly read the oath of Rajya Sabha for nominated MPs instead of elected ones
Rajya Sabha MP Swati Maliwal: नई दिल्ली। आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद बन गईं हैं। उन्होंने बुधवार को राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। शपथ के दौरान स्वाति मालीवाल से कुछ ऐसी गलती हो गई की वो चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, स्वाति मालीवाल ने गलती से राज्यसभा की निर्वाचित के बजाय मनोनीत सांसदों वाली शपथ पढ़ ली, इसलिए उन्हें वापस शपथ पढ़नी पड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, कि ‘कल चंडीगढ़ में ग़लत वोट और आज ग़लत शपथ, आप के साथ क्या हो रहा है..।
बता दें कि जब स्वाति मालीवाल ने गलत शपथ पढ़ लिया और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा लगाया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें फिर से शपथ लेने का आदेश दिया। बता दें कि बुधवार को तीन नए सदस्यों में सतनाम सिंह संधू, नारायण दास गुप्ता और स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।
स्वाति मालीवाल ने गलती से राज्यसभा की निर्वाचित के बजाय मनोनीत सांसदों वाली शपथ पढ़ ली, इसलिए उन्हें वापस शपथ पढ़नी पड़ी।
कल चंडीगढ़ में ग़लत वोट और आज ग़लत शपथ, आप के साथ क्या हो रहा है।🤦🏻♂️ pic.twitter.com/rTwj7cxIbO
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) January 31, 2024