Swiss Air Flight Engine Fails: राजधानी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

Ads

Swiss Air Flight Engine Fails: राजधानी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 11:53 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 01:23 PM IST

Swiss Air Flight Engine Fails | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • स्विस एयर फ्लाइट LX147 के इंजन में खराबी और आग लगने की सूचना
  • पायलट ने टेकऑफ रोककर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई
  • निकासी के दौरान 4 यात्री घायल, तीन को अस्पताल भेजा गया

नई दिल्ली: Swiss Air Flight Engine Fails दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। यहां स्विस इंटरनेशनल Airlines (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई। जिसके बाद देखते ही देखते इंजन में आग लग गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

Swiss Air Flight Engine Fails जानकारी के अनुसार, स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट में खराबी आ गई। जिसके बाद विमान SWR146 की उड़ान रद्द कर दी गई। विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इस घटना के कारण दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 28 काफी समय तक बंद रहा। बताया जा रहा है कि विमान में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे।

वहीं निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने ‘क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर’ और ‘मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम’ को सक्रिय कर दिया था।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

स्विस एयर फ्लाइट कहां जा रही थी?

यह फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी।

विमान में कितने यात्री और क्रू मेंबर थे?

विमान में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे।

कितने लोग घायल हुए?

कितने लोग घायल हुए?