तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कांग्रेस को मंत्री पद दिए जाएंगे: टीएनसीसी प्रमुख

Ads

तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कांग्रेस को मंत्री पद दिए जाएंगे: टीएनसीसी प्रमुख

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:49 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:49 PM IST

चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थोगई ने रविवार को बताया कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कांग्रेस को मंत्री पद दिए जाएंगे।

नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी को रविवार को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, लेकिन इसका सरकार में शामिल होने तय है।

विशिष्ट मंत्री पदों के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान तय करेगा कि कौन-सा विभाग कांग्रेस को दिया जाएगा।

टीएनसीसी प्रमुख ने इन आरोपों का खंडन किया कि उनकी पार्टी ने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) का साथ छोड़ने से पहले द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को सूचित नहीं किया था।

सेल्वापेरुन्थोगई ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर टी.आर बालू और कनिमोई समेत द्रमुक के नेताओं से चर्चा की थी।

टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन की मजबूती को लेकर चिंता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनौतियों के लिए साझेदारी मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “वर्तमान गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और उसके बाद के लोकसभा चुनावों तक जारी रहेगा।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश