चेन्नई, सात मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की।
लोक भवन ने इस मुलाकात को ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया।
स्टालिन ने इस मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त किये गये रवि को तमिल विद्वान तिरुवल्लुवर की प्रतिमा की एक लघु प्रतिकृति भेंट की।
भाषा
देवेंद्र सिम्मी
सिम्मी