तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 27 मई को दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Ads

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 27 मई को दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 02:50 PM IST

चेन्नई, 26 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय 27 मई को दिल्ली के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जाएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

मुख्यमंत्री अपनी बैठकों के दौरान राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और तमिलनाडु की प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह कर सकते हैं।

विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को हुए चुनाव जीतने के बाद विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

भाषा खारी नरेश

नरेश