तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे

Ads

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 01:54 PM IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय 13 मई को बहुमत साबित करने से पहले बुधवार दोपहर यहां टीएनसीसी मुख्यालय का दौरा करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ए. गोपन्ना ने एक बयान में कहा कि विजय पार्टी के मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की तमिलनाडु इकाई के प्रभारी गिरीश चोडांकर, एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े, निवेदित अल्वा और कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता एस. राजेशकुमार से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीएनसीसी के पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, पार्टी विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद रहेंगे।

सचिवालय के सूत्रों ने यह भी बताया कि विजय के विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलवन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईएमयूएल) के नेताओं से भी मुलाकात करने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन से अलवरपेट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) प्रमुख अंबुमणि रामदास और तमिल राष्ट्रवादी पार्टी नाम तमिलर काची(एनटीके) के प्रमुख सीमान से भी उनके संबंधित आवासों पर मुलाकात की।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा