Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled/ Image Source : IBC24
Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled: नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दी है। नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंनें केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। (Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled) हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled: नीट यूजी 2026 को रद्द करने को लेकर NTA ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी। NTA ने कहा है कि वह पूरी मदद करेगा। (Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled) सूत्रों के मुताबिक जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कथित पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या परीक्षा केंद्रों या एजेंसियों के भीतर से भी किसी तरह की मिलीभगत हुई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा। (Rahul Gandhi On NEET Paper Cancelled) करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें।’
इन्हे भी पढ़ें:-