तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की 28 सितंबर को शुरुआत करेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की 28 सितंबर को शुरुआत करेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की 28 सितंबर को शुरुआत करेंगे
Modified Date: September 18, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: September 18, 2026 9:18 pm IST

चेन्नई, 18 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय नवजात बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत 28 सितंबर को करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

पहले चरण के तहत लाभार्थियों को बांटने के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी गई हैं। ये सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात बच्चों को दी जाएंगी।

सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि प्रत्येक सोने की अंगूठी पर एक विशिष्ट संख्या अंकित होगी और इसकी ‘पैकेजिंग’ पूरी तरह से सुरक्षित और छेड़छाड़-मुक्त होगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी यानी नवजात बच्चों की माताओं का तमिलनाडु का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, उनका ‘गर्भावस्था और शिशु समूह निगरानी एवं मूल्यांकन’ के तहत पंजीकृत होना तथा ‘प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य आईडी’ पहचान पत्र होना आवश्यक है।

यह पहचान पत्र पंजीकरण के बाद जारी किया जाता है। मुख्यमंत्री इस योजना की औपचारिक शुरुआत 28 सितंबर, 2026 को करेंगे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन 22 जून से योजना के शुभारंभ की तिथि तक सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 107 केंद्रों पर प्रति दिन 100 बच्चों की दर से सोने की अंगूठियां वितरित करने के उचित प्रबंध किए गए हैं। यह अंगूठी माताओं को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय प्रदान की जाएगी।

सरकार के अनुसार, यह योजना न केवल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में जनता के विश्वास को बढ़ाती है, बल्कि अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव प्रथाओं को भी बढ़ावा देती है। यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करती है और बाल कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में