तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने पेरियार थिडल का दौरा किया, द्रमुक कषगम प्रमुख वीरमणि से मुलाकात की

Ads

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने पेरियार थिडल का दौरा किया, द्रमुक कषगम प्रमुख वीरमणि से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:58 PM IST

चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय रविवार को द्रविड़ कषगम के अध्यक्ष के. वीरमणि से मिलने के लिए पेरियार थिडल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी।

विजय ने ई.वी. रामासामी (पेरियार के नाम से मशहूर) के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर वीरमणि से संक्षिप्त चर्चा की।

इस यात्रा को आत्मसम्मान आंदोलन के प्रति एक प्रतीकात्मक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

पेरियार थिडल, तमिलनाडु में द्रविड़ विचारधारा से जुड़ी संस्था द्रविड़ कषगम का मुख्यालय है।

इस परिसर में पेरियार संग्रहालय और स्मारक भी स्थित है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप