तमिलनाडु: द्रमुक ने मुख्यमंत्री विजय को अवसरवादी बताया, टीवीके नीत गठबंधन की भी आलोचना की

तमिलनाडु: द्रमुक ने मुख्यमंत्री विजय को अवसरवादी बताया, टीवीके नीत गठबंधन की भी आलोचना की

तमिलनाडु: द्रमुक ने मुख्यमंत्री विजय को अवसरवादी बताया, टीवीके नीत गठबंधन की भी आलोचना की
Modified Date: September 11, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:04 pm IST

चेन्नई, 11 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को “अवसरवादी” बताते हुए शुक्रवार को कहा कि टीवीके के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन अंतरात्मा विहीन है।

द्रमुक के तमिल मुखपत्र ‘मुरासोली’ में एक लेख में गठबंधन का नाम “धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन” रखे जाने का जिक्र करते हुए कहा गया है, “इनके चेहरों को देखिए।”

द्रमुक का इशारा जाहिर तौर पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की ओर था।

पार्टी ने कहा कि विजय अब उन सभी दलों को एक साथ लेकर आए हैं, जिन्हें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले “कैश बॉक्स गठबंधन वाली पार्टियां” कहा था।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने कहा, “विजय के अपने शब्दों के हिसाब से, क्या अब इन्हें ‘कैश बॉक्स गठबंधन वाली पार्टियां’ नहीं कहा जाना चाहिए?”

पार्टी के अनुसार विजय मानते थे कि ये पार्टियां नाम लेने लायक भी नहीं हैं।

लेख में कहा गया है, “आज उन्होंने जो गठबंधन बनाया है, उसे देखिए। यह बिल्कुल फटे कपड़े के सिले हुए टुकड़ों जैसा दिखता है। पांच लोगों के चेहरे भी टूटे हुए कांच जैसे दिखते हैं।”

द्रमुक का इशारा टीवीके प्रमुख विजय, तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बी. मणिक्कम टैगोर, वीसीके प्रमुख टी. थिरुमावलवन और आईयूएमएल तथा एमडीएमके के शीर्ष नेताओं की ओर था।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में