तमिलनाडु सरकार ने डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को दी मंजूरी, इन कर्मचारियों को होगा लाभ…
तमिलनाडु सरकार ने डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को दी मंजूरी : Tamil Nadu government approves four percent hike in DA, these employees
नई दिल्ली । तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से राजकोष में हर साल 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
यह भी पढ़े : Kondagaon news: रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा शिक्षा विभाग का बाबू, इस काम के एवज में मांगी थी रकम
यह बढ़ोतरी वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी। डीए को 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशन पाने वाले को लाभ होगा। आगे भी जब केंद्र सरकार ऐसा कदम उठाएगी तो राज्य सरकार भी उसके अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करेगी।
यह भी पढ़े : मानसून से पहले किसानों पर महंगाई की जबरदस्त मार, खाद-उवर्रक सब्सिडी पर चली केंद्र सरकार की कैंची

Facebook


