तमिलनाडु : चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश

तमिलनाडु : चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश

तमिलनाडु : चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश
Modified Date: November 30, 2023 / 12:15 pm IST
Published Date: November 30, 2023 12:15 pm IST

चेन्नई, 30 नवंबर (भाषा) चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में रात भर हुई बारिश के बाद कई हिस्सों में पानी भर गया है।

बारिश की वजह से चेन्नई और इसके पड़ोसी जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सुबह कार्यालय जाने वालों लोगों के लिए यहां कोयम्बेडु और माम्बलम जैसी जगहों पर पानी भरा होने की वजह से चलना मुश्किल हो गया।

राज्य में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर आपदा प्रतिक्रिया टीम को तैयार रखा गया है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में