तमिलनाडु: शुरुआती रुझानों में द्रमुक को बढ़त के स्पष्ट संकेत

Ads

तमिलनाडु: शुरुआती रुझानों में द्रमुक को बढ़त के स्पष्ट संकेत

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 08:57 AM IST

चेन्नई, चार मई (भाषा) तमिलनाडु में डाक मतपत्रों की गिनती से सामने आ रहे शुरुआती रुझान में राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को बढ़त के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

तमिलनाडु में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के सभी 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

टेलीविजन पर प्रसारित खबरों के अनुसार, कई निर्वाचन क्षेत्रों में द्रमुक आगे है और मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक उसके पीछे है। नवगठित टीवीके कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी