चेन्नई, 11 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यह समिति भाजपा की चुनावी रणनीति की निगरानी करने के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने का भी प्रयास करेगी।
नागेंद्रन समिति के प्रमुख होंगे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. राधाकृष्णन को समन्वयक बनाया गया है।
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वरिष्ठ नेता एस आर शेखर, आर एन जयप्रकाश, एम वेंकटेशन, माला सेल्वकुमार और एस आर रामप्रियन सह-समन्वयक होंगे।
भाषा राखी पवनेश
पवनेश