तिरुपुर, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बस तिरुपुर से इरोड जा रही थी, तभी उथुकुली के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि घायलों को पेरुंदुरई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
पारुल
पारुल
पारुल