बिल्डिंग में बच्ची से हो रही थी ज्यादती, गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, वॉटर सप्लायर सहित 18 गिरफ्तार

Ads

बिल्डिंग में बच्ची से हो रही थी ज्यादती, गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, वॉटर सप्लायर सहित 18 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 17, 2018 / 06:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

तमिलनाडु। देश में बेटियों से ज्यादती के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। चेन्नई पुलिस ने 11 साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार की है।

पढ़ेें- रायपुर से नॉनस्टॉप एसी बसें, 5 शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी

पुलिस के मुताबिक पीड़ित से बीते सात महीनों से आरोपी दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़ित जिस अपार्टमेंट में रहती है वहां के सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर और वाटर सप्लायर्स पर भी रेप करने का आरोप दर्ज किया गया है।  

पीड़ित के मुताबिक बिल्डिंग के कैंपस में कई बार उसके साथ ज्यादगी हई, बच्ची और उसका परिवार अपार्टमेंट में रहता है। पीड़ित डर के मामले ये बात किसी से नहीं बताई थी। लेकिन बच्ची पर ज्यादती बढ़ने के बाद उसने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी तब जाके मामला उजागर हुआ।

पढ़ें- हाथियों ने सात मवेशियों की ली जान, दहशत में ग्रामीण

तब परिजनों सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के डॉक्टरी मुलाहिजा कराया जा रहा है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24