नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को एक टैक्सी में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
डीएफएस ने बताया कि उन्हें दोपहर 1.10 बजे आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश