Teacher Service Terminated: नौकरी से निकाले जाएंगे ये शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान, इस परीक्षा को बिना पास किए ही कर रहे थे जॉब
नौकरी से निकाले जाएंगे ये शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान, Teacher service terminated without UGC Net Clearance
आइजोल: Teacher Service Terminated मिजोरम के शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अब महाविद्यालयों के उन शिक्षकों की सेवाएं जारी नहीं रखेगी जिन्होंने ‘यूजीसी नेट’ परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत भर्ती किए गए शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए काम कर रही है।
विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए वनलालथलाना ने कहा कि सरकार अब उन शिक्षकों को नियुक्त नहीं करेगी जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित अनिवार्य राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास नहीं की है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्तियां मार्च के अंत तक आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएंगी। शिक्षकों का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब इन शिक्षकों की भर्ती की गई थी तब नौकरी वाले विज्ञापनों में नेट को आवश्यक योग्यता के रूप में नहीं रखा गया था और यह योग्यता उनके सेवा में आने के बाद अनिवार्य की गई। मंत्री ने 2019 में मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के माध्यम से ‘रूसा’ के तहत भर्ती किए गए शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दो साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें केंद्रीय योजना के अंतर्गत वर्गीकृत नहीं किया गया है।
Teacher service terminated उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्व सरकार ने उनके वेतन भुगतान की पूरी जिम्मेदारी ली थी। वनलालथलाना ने सदन को आश्वस्त किया कि इन शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जारी है और मंत्रिपरिषद में इस पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने विधानसभा को आश्वासन दिया कि कुछ प्रशासनिक विवरणों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है लेकिन उनके नियमितीकरण के संबंध में आधिकारिक निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jashpur Bus Accident News: सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
- UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फ़ाइनल रिजल्ट जारी, जानें इस बार किसने मारी बाजी
- Wadraf Nagar News: छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! रेप पीड़िता को सरपंच ने किया समाज से बहिष्कृत, इस चीज के लिए पूरे परिवार को दी 12 साल की सजा
- Iran Supreme Leader Khamenei Death: ‘सन ऑफ अ बि*..’, लाइव न्यूज के दौरान अचानक भड़क गई महिला एंकर, खबर पढ़ते-पढ़ते खामेनेई को दे डाली गाली, Video Viral
- Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने खुद किया ऐलान, बताया टाइम और फाइनल डेट
- Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू! सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कहीं देर न हो जाए, ऐसे तुरंत करें अपना पंजीकरण!

Facebook


