दिल्ली में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में किशोर घायल

दिल्ली में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में किशोर घायल

दिल्ली में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में किशोर घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 2, 2022 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक शादी समारोह में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में 15 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा रविवार को हुआ था। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को रविवार को फतेहपुर बेरी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। पुलिस ने कहा है कि इस गोलीबारी में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी वरुण कुमार नाम के एक किशोर के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल किशोर को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस को जांच में पता चला कि हरियाणा के भंडवारी गांव के रहने वाले गोल्डी हरसाना नामक एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में