गोड्डा, 10 अगस्त (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार सुबह 17-वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया। किशोर के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने बताया कि किशोर का शव महागामा थाना क्षेत्र के दादीघाट और रघुनाथ किट्टा गांवों के बीच एक पुलिया से बरामद किया गया।
किशोर की मां ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है।
पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो ने कहा कि किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
भाषा रवि कांत सुरेश
सुरेश