BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor: तेजस्वी यादव बोले, ‘भारतीय सेना करेगी हर माता और बहन के सिन्दूर की रक्षा’.. इंडियन स्ट्राइक से पाकिस्तान की उड़ी नींद

भारत के तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला करने के बाद भारत में भी विमान सेवा प्रभावित हुई है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए …

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor

satya prakash
Published: 07 May 2025 | 7:06 amModified: 07 May 2025 | 7:09 am
HIGHLIGHTS
  1. भारत ने PoJK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर रात 1:30 बजे हमला किया।
  2. ऑपरेशन में 30 आतंकी मारे गए, 55 से अधिक घायल, सैन्य ठिकानों को नहीं छुआ।
  3. हमले के बाद श्रीनगर, जम्मू, लेह सहित कई शहरों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित।

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor: पटना: भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किये गए सैन्य अभियान ऑपरेशन सिन्दूर पर राजद के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव के प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।

भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।

हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है।

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद! #IndianArmy #india"

Read More: Cgbse Result 2025 : आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट, सीएम साय इतने बजे करेंगे घोषणा, अपना परिणाम ऐसे चेक सकेंगे विद्यार्थी 

तीन भारतीयों की मौत

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है। वही अंधाधुंध शेलिंग और गोलीबारी में 3 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से किये गए इस हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जा रहा है।'

वही पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए नागरिकों की पहचान सगरा, मेंढर के रहने वाले मोहम्मद आदिल, बालाकोट तहसील के रहने वाले सलीम हुसैन और मनकोट की निवासी रूबी कौर के तौर पर हुई हैं।

शुभम द्विवेदी के पिता ने जताया आभार

भारत के पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के पिता सैन्य द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि, "मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश के लोगों का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को नष्ट किया है, उसके लिए मैं अपनी सेना को धन्यवाद देता हूं। जब से यह खबर सुनी है तब से मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है।"

ऑपरेशन सिन्दूर लाइव अपडेट

Tejashwi Yadav on Operation Sindoor: भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 30 आतंकियों की मौत हुई है और 55 से ज्यादा घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

Read Also: Operation sindoor Live Updates: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने किया भारतीय सेना को सलाम.. बनाये हुए हैं हालात पर नजर

Operation sindoor Live Updates: वहीं भारत के तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला करने के बाद भारत में भी विमान सेवा प्रभावित हुई है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, इंडिगो श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ाने प्रभावित हुई है। इतना ही बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई प्रतिबंधों से प्रभावित है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ऑपरेशन सिन्दूर एक सैन्य कार्रवाई है, जो भारत ने 7 मई 2025 की रात 1:30 बजे की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Tejashwi Yadav on Operation Sindoor, He said that 140 crore people are with the Indian Army

People also search for:'Peace talks'1947 partition1947 विभाजन1965 war1965 युद्ध1971 war1971 युद्धborder conflictceasefire violationsconflict resolutionCross border attackscross border firingDefense analysisDefense strategiesHistorical conflictsindia pakistan historyindia pakistan relationsIndia Pakistan rivalryindia-pakistan borderindian armyindo pak warIndo-Pakistan conflictkargil warKashmir issueLoC tensionMilitary historymilitary operationsMilitary standoffnational securitynuclear threatpakistani armyPOK conflictRetaliatory strikesSurgical strikesWar diplomacyWar escalationWar heroesWar historyWar journalismWar memorialsWar politicswar strategyWar timelineऐतिहासिक संघर्षकश्मीर मुद्दाकारगिल युद्धजवाबी हमलेनियंत्रण रेखा तनावपरमाणु खतरापाकिस्तानी सेनापीओके संघर्षभारत पाक युद्धभारत पाकिस्तान इतिहासभारत पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विताभारत पाकिस्तान संघर्षभारत पाकिस्तान संबंधभारत पाकिस्तान सीमाभारतीय सेनायुद्ध इतिहासयुद्ध कूटनीतियुद्ध नायकयुद्ध पत्रकारितायुद्ध रणनीतियुद्ध राजनीतियुद्ध वृद्धियुद्ध समयरेखायुद्ध स्मारकरक्षा रणनीतिरक्षा विश्लेषणराष्ट्रीय सुरक्षाशांति वार्तासंघर्ष विराम उल्लंघनसंघर्ष समाधानसर्जिकल स्ट्राइकसीमा पार से गोलीबारीसीमा पार हमलेसीमा संघर्षसैन्य अभियानसैन्य इतिहाससैन्य गतिरोध
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am