तेलंगाना विधानसभा चुनाव: प्रवर्तन एजेंसियों ने एक माह में 500 करोड़ रुपये से अधिक के सामान जब्त किये

Ads

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: प्रवर्तन एजेंसियों ने एक माह में 500 करोड़ रुपये से अधिक के सामान जब्त किये

  •  
  • Publish Date - November 7, 2023 / 10:33 PM IST,
    Updated On - November 7, 2023 / 10:33 PM IST

हैदराबाद, सात नवंबर (भाषा) कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मंगलवार तक तेलंगाना में 518 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना, शराब आदि जब्त किये हैं जहां 30 नवंबर राज्य विधानसभा चुनाव होना है।

तेलंगाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कुल मिलाकर 177 करोड़ से अधिक नकदी, 292 किलोग्राम सोना, 1,168 किलोग्राम चांदी और 178 करोड़ रुपये का अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। इसके अलावा 66 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 30.7 करोड़ रुपये का गांजा और 66 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं/मुफ्त उपहार जब्त किये हैं।

बयान में कहा गया कि नौ अक्टूबर (जब तेलंगाना विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया था) से सात नवंबर तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जब्त की गई सभी चीजों की कीमत 518.9 करोड़ रुपये से अधिक है।

राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

भाषा खारी माधव

माधव