Telangana Municipal Elections Results 2026: यहां के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत.. पांच महापौर पद, 80 से अधिक अध्यक्ष पद जीते

तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के बाद सोमवार को राज्य भर में नगर निकायों के प्रमुखों के पदों के लिए चुनाव हुए।

Telangana Municipal Elections Results 2026: यहां के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत.. पांच महापौर पद, 80 से अधिक अध्यक्ष पद जीते

Telangana Municipal Elections Results 2026 || Image- ANI News File

Modified Date: February 17, 2026 / 06:59 am IST
Published Date: February 17, 2026 6:25 am IST

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में हुए चुनावों में सात नगर निगमों में से पांच में महापौर पद जीते, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एक-एक नगर निगम में जीत हासिल की। (Telangana Municipal Elections Results 2026) कांग्रेस ने नगरपालिकाओं में अपना दबदबा कायम किया और 81 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष का पद हासिल किया।

तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के बाद सोमवार को राज्य भर में नगर निकायों के प्रमुखों के पदों के लिए चुनाव हुए। (Telangana Municipal Elections Results 2026) मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 18 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद हासिल किए, जबकि भाजपा ने एक नगरपालिका में जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार और एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) ने एक सीट जीती।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown