तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने जनवरी से जुलाई के बीच 228 अपराधियों को गिरफ्तार किया

Ads

तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने जनवरी से जुलाई के बीच 228 अपराधियों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2025 / 07:49 PM IST,
    Updated On - August 3, 2025 / 07:49 PM IST

हैदराबाद, तीन अगस्त (भाषा) तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने रविवार को कहा कि उसने देशभर में विभिन्न साइबर अपराधों के सिलसिले में दर्ज शिकायत के आधार पर इस वर्ष एक जनवरी से 31 जुलाई तक 27 महिलाओं समेत 228 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

इस कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर, नौकरी घोटाले, बाल शोषण और साइबर गुलामी गिरोहों सहित कई तरह के अपराधों पर निशाना साधा गया।

टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस अवधि के दौरान तीन विशेष अभियान चलाए गए जिनकी वजह से वर्ष की पहली छमाही में तेलंगाना में साइबर अपराध के मामलों में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये सभी आरोपी देशभर में दर्ज साइबर अपराध के 1,313 मामलों से जुड़े हुए थे जिनमें 189 मामले तेलंगाना राज्य से थे।

इन मामलों में कुल 92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित कई राज्यों से आरोपियों को पकड़ा गया।

ब्यूरो के अनुसार, आरोपियों में निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छात्र, सॉफ्टवेयर पेशेवर और बैंककर्मी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हैं।

भाषा राखी नरेश

नरेश