तेलंगाना सरकार ने शिवधर रेड्डी को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

Ads

तेलंगाना सरकार ने शिवधर रेड्डी को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 05:29 PM IST

हैदराबाद, 30 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त बी शिवधर रेड्डी को राज्य सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक रेड्डी पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों तक, पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों में सरकार को सलाह देंगे।

इस संबंध में 29 अप्रैल को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार उनका दर्जा एवं रैंक मुख्य सचिव का होगा।

इस सरकारी आदेश को दिन में पहले मीडिया के लिए जारी किया गया।

इसके साथ ही सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सी. वी. आनंद को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश