तेलंगाना: जुपल्ली कृष्ण राव ने आबकारी, पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

तेलंगाना: जुपल्ली कृष्ण राव ने आबकारी, पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

तेलंगाना: जुपल्ली कृष्ण राव ने आबकारी, पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
Modified Date: December 10, 2023 / 10:52 pm IST
Published Date: December 10, 2023 10:52 pm IST

हैदराबाद, 10 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कांग्रेस के विधायक जुपल्ली कृष्ण राव ने रविवार को आबकारी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय का प्रभार संभाल लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कृष्ण राव के यहां सचिवालय स्थित कार्यालय में रविवार शाम पुजारियों ने पूजा अर्चना की जिसके बाद राव ने कार्यभार संभाल लिया और पर्यटन एवं संस्कृति और पुरातत्व विभागों की कुछ फाइल पर हस्ताक्षर किए।

कार्यभार ग्रहण करने पर अनेक विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राव को बधाई दी।

इस दौरान राव ने कहा कि वह राज्य में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे और दुनियाभर से पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करने के वास्ते कदम उठाएंगे।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में