ससुर ने 1 करोड़ रूपए देकर कराई थी दामाद की हत्या, सात गिरफ्तार

ससुर ने 1 करोड़ रूपए देकर कराई थी दामाद की हत्या, सात गिरफ्तार

ससुर ने 1 करोड़ रूपए देकर कराई थी दामाद की हत्या, सात गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 19, 2018 11:29 am IST

तेलंगाना। तेलंगाना के नालगोंडा में गर्भवती पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बिहार से सात आरोपियों को गिरफ्तार की है।आरोपियों में लड़की के पिता मारुति राव उसके अंकल श्रवण समेत सात लोग शामिल है। पुलिस के मुताबिक हत्या के लिए 1 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 18 लाख रुपये दिये जा चुके थे। 

पढ़ें- राहुल ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज को बताया मोदी सरकार की तानाशाही

आपको बता दें कि तेलंगाना में 23 वर्षीय प्रणय कुमार की उनकी पत्नी के सामने ही हत्या कर दी गई थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें प्रणय 21 वर्षीय पत्नी अमृता वार्षिणी के साथ एक अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से प्रणय पर कुल्हाड़ी से हमला कर देता है। वह ताबड़तोड़ वार करता है और प्रणय की मौत हो जाती है। इस घटना के बाद प्रणय की पत्नी अमृता सदमे से गिर गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनके पिता और चाचा ने ही हत्या करवाई है, क्योंकि प्रणय दूसरी जाति से थे और वे लोग शुरू से ही उसकी शादी का विरोध कर रहे थे। साथ ही अबॉर्शन के लिए भी दबाव बना रहे थे, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाह रही थी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में