तेलंगाना: जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी

तेलंगाना: जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी

तेलंगाना: जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 18, 2021 3:33 pm IST

हैदराबाद, 18 जुलाई (भाषा) यहां केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चेरलापल्ली में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 32 वर्षीय कैदी ने शनिवार को फांसी लगा ली। वह हत्या के एक मामले में दोषी था।

पुलिस के अनुसार, जेल के चिकित्साकर्मी उसे अस्पताल ले गए जहां भर्ती होने के एक घंटे के भीतर ही कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में