तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये, तीन की मौत

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - August 16, 2021 / 09:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

हैदराबाद, 16 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर साढे छह लाख से अधिक हो गयी है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3845 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,093 है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6,52,785 पर पहुंच गयी है, राज्य में सोमवार को 577 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 6,41,847 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि तेलंगाना में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.32 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत 97.45 प्रतिशत से अधिक है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश