हैदराबाद, 28 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के कामारेड्डी कस्बे में ‘चिकन करी’ न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति की कथित तौर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात महिला (28) ने अपने घर में अपने पति (35) पर हंसिये से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला का पति एक कबाड़ विक्रेता था।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और अपनी पत्नी को ‘‘परेशान’’ करता था, जिससे दंपति के बीच लगातार झगड़े होते थे।
पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया और महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा