Constable Suicide News
ग्वालियर। Constable Suicide News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना कंपू थाना क्षेत्र की है, जहाँ आरक्षक कुलदीप सिंह ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। (Constable Suicide News) इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की सेकंड बटालियन में तैनात आरक्षक कुलदीप सिंह ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। मंगलवार को उसकी ड्यूटी क्वार्टर गार्ड में लगी थी। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह (Constable Suicide News) फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था। इसी दौरान ही उसने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और रिवॉल्वर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आरक्षक ने आत्महत्या (Constable Suicide News) क्यों की है, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है, कॉल डिटेल्स खंगाल जा रहा है।