Rahul Gandhi DU Interaction / Image Source : SCREENGRAB
नई दिल्ली : Rahul Gandhi DU Interaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर युवाओं और छात्रों से बातचीत कर उनके मन की बात जानने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्राओं के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो साझा किया है। इस बातचीत के दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि खुद राहुल गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
वीडियो में राहुल गांधी गार्गी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं के समूह से घिरे नजर आ रहे हैं। Rahul Gandhi Viral Video इसी दौरान उन्होंने छात्राओं से एक दिलचस्प सवाल पूछा “आप लोगों ने अब तक का सबसे जोखिम भरा काम क्या किया है?”इस पर एक छात्रा ने बिना झिझक तुरंत जवाब दिया “कांग्रेस जॉइन करना।” यह सुनते ही कमरे में मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। राहुल गांधी भी इस हाजिरजवाबी को सुनकर दंग रह गए और मुस्कुराते हुए बोले “ठीक है, यह वाकई में काफी रिस्की है”।
छात्रों और राहुल गाँधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। Gargi College Student Congress, आपकों बता दें की दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस MP राहुल गांधी के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों से ABVP विवाद, महिला आरक्षण बिल, मणिपुर में जातीय तनाव और भी कई मुद्दों पर चर्चा की ।
RAHUL GANDHI : What is the riskiest thing you’ve done so far?
GIRL : Joining Congress pic.twitter.com/lF5HM6wxDO
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) April 27, 2026