Almora Shamshan Shadi : शादी का मंडप नहीं, श्मशान बना वेडिंग डेस्टिनेशन, इस वजह से जोड़े ने लिया बड़ा फैसला, फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Ads

यह मामला संवेदनशील स्थान पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद में आ गया है। स्थानीय परंपराओं और प्रशासनिक नियमों के अनुसार ऐसे स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के आयोजन पर आपत्ति जताई गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 01:20 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 01:22 PM IST

Almora Shamshan Shadi / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • श्मशान घाट पर शादी की रस्में निभाने का वीडियो वायरल
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास मरचूला क्षेत्र का मामला
  • स्थानीय लोगों ने संस्कृति का अपमान बताया

नई दिल्ली : Almora Shamshan Shadi देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अल्मोड़ा जिले के मरचूला से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। यहाँ कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे एक पुराने श्मशान घाट पर एक जोड़े ने शादी की रस्में निभाई है । जिस स्थान पर लोग अपनों को अंतिम विदाई देते हैं, वहाँ जयमाला और भव्य सजावट देख स्थानीय लोग असमंजस में हैं। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

शमशान में वरमाला का वीडियो वायरल

यह मामला मरचूला क्षेत्र में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम का है। यहाँ लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। ( Uttarakhand Viral Wedding )संगम स्थल होने के कारण इसकी प्राकृतिक सुंदरता देख पास के रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटकों ने इसे अपनी ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के लिए चुन लिया। रिजॉर्ट प्रबंधक राकेश शर्मा का दावा है कि उन्होंने पर्यटकों को पहले ही बता दिया था कि यह एक श्मशान घाट है, लेकिन लोकेशन की खूबसूरती के आगे उन्होंने सारी चीज़ों को दरकिनार कर दिया। रविवार को यहाँ भव्य सजावट के साथ जयमाला की रस्में हुईं। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सार्वजनिक या शमशान घाट पर बिना अनुमति ऐसे आयोजन गैरकानूनी

इस पूरे मामले स्थानीय निवासियों और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने इसे पहाड़ी संस्कृति और धार्मिक मर्यादाओं का अपमान बताया है। ( Shamsan Ghat me Shadi )उनका कहना है कि जहाँ अंतिम संस्कार होता है, वहाँ मांगलिक कार्य करना बेहद अशुभ और वर्जित माना जाता है। वहीं, सल्ट तहसीलदार आबिद अली ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक या शमशान घाट पर बिना अनुमति ऐसे आयोजन गैरकानूनी हैं। वीडियो के आधार पर अब जांच और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-