कश्मीर घाटी में तापमान गिरा, गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान रहा

कश्मीर घाटी में तापमान गिरा, गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान रहा

कश्मीर घाटी में तापमान गिरा, गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 10, 2021 11:30 am IST

श्रीनगर, 10 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी आई है और शुक्रवार को घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग, घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में