राजस्थान में तापमान बढ़ा, फलौदी में रहा सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में तापमान बढ़ा, फलौदी में रहा सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में तापमान बढ़ा, फलौदी में रहा सबसे अधिक तापमान
Modified Date: May 6, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: May 6, 2026 8:36 pm IST

जयपुर, छह मई (भाषा) राजस्थान के अधिकांश शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फलौदी जिले में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जैसलमेर में 42.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 डिग्री और जोधपुर व पाली में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया बुधवार को पाली के जवाई बांध में 12 मिलीमीटर (मिमी), डबोक में 9.7 मिमी, डूंगरपुर में 3.5 मिमी और जालोर में तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।

विभाग ने बताया, “ नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसी दिन पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर लू शुरू हो सकती है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, सात मई से जोधपुर संभाग और आस-पास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी दर्ज की गई।

पाली जिले के सुमेरपुर में सर्वाधिक 26 मिमी वर्षा हुई।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में