सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर, सेना ने उस जगह को उड़ाया जहां छुपे थे दोनों आतंकी

Ads

सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर, सेना ने उस जगह को उड़ाया जहां छुपे थे दोनों आतंकी

  •  
  • Publish Date - July 25, 2018 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

श्रीनगर। अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में फोर्स ने दो आतंकियों को मार गिराया है।  दो आतंकी लालचौक स्थित एक मकान में घुसे हुए थे। तड़के ऑपरेशन के बाद दोनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। आतंकियों से हथियार और कई सामान बरामद हुए हैं। दोनों ओर से चली गोलियों की गर्जन सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑपरेशन के दौरान इलाके के लोगों की क्या स्थिति रही होगी। लगातार फायरिंग के बाद जवानों ने उस जगह को ही उड़ा दिया हैं दोनों आतंकी छुप कर गोलीबारी कर रहे थे।  

पढ़ें- भीड़ हिंसा पर सख्त हुई सरकार, हर जिले में एसपी स्तर के नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

मंगलवार देर रात अनंतनाग के लालचौक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 162वीं बटालियन के जवानों द्वारा इलाके में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ देर बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई, जिसके बाद लालचौक इलाके के तमाम मकानों में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

पढ़ें- पाकिस्तान में नई सरकार के लिए वोटिंग,बैलेट पेपर से मतदान, इमरान-नवाज की पार्टी के बीच मुकाबला

घेराबंदी की भनक लगते ही मकान में छिपे आतंकियों ने तड़के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस कार्रवाई के दौरान सेना ने भी काउंटर ऑपरेशन शुरू करते हुए आतंकियों के मकान को घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद करीब साढ़े 6 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, जिसके बाद इलाके में दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

 

वेब डेस्क, IBC24