जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार
Modified Date: December 13, 2022 / 10:06 pm IST
Published Date: December 13, 2022 10:06 pm IST

श्रीनगर, 13 दिसंबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से अल-बद्र संगठन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान यावर बशीर डार के रूप में की गयी है और वह पुलवामा के अरिगाम का रहने वाला है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पुलवामा में सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पुलिस ने बंदजू चौराहे पर स्थापित एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादी संगठन अल-बद्र से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। ’’

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस सिलसिले में पुलवामा पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में