श्रीनगर में आतंकियों की हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर अपने साथी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है.
Photo of prisoner Naveed who escaped after firing at police protection party at Shri Maharaja Hari Singh hospital in Srinagar #JammuAndKashmir pic.twitter.com/dOqjQnA0Ai
— ANI (@ANI) February 6, 2018
खबर मिली है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान एक पाकिस्तानी आतंकी नावीद की जांच कराने के लिए उसे महाराजा हरि सिंह हास्पिटल लेकर आए थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से पुलिस कर्मियों भी थोड़ा घबरा गए और बचाव में गोलीबारी भी की दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया.
#UPDATE Terrorists fired shots at Shri Maharaja Hari Singh hospital in Srinagar when policemen were escorting a Pakistani prisoner Naveed. The prisoner escaped during the firing & terrorists fled the spot. Two policemen injured, out of which one is critical #JammuAndKashmir pic.twitter.com/9stVEWeFMY
— ANI (@ANI) February 6, 2018
गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकी नावीद की गिरफ्तारी 2014 में राज्य के शोपियां कस्बे से पुलिस ने की थी. वह तब से श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद था. सूत्रों के मुताबिक वह उधमपुर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था.
वेब टीम IBC24