“सुहाना सफर” नामक पुस्तक में बिमल रॉय मेमोरियल कमेटी की यात्रा का विस्तृत उल्लेख

Ads

“सुहाना सफर” नामक पुस्तक में बिमल रॉय मेमोरियल कमेटी की यात्रा का विस्तृत उल्लेख

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 06:04 PM IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) “सुहाना सफर” नामक एक नयी पुस्तक में लेखिका-फिल्मकार रिंकी रॉय भट्टाचार्य द्वारा स्थापित बिमल रॉय मेमोरियल कमेटी (बीआरएमसी) की लगभग 30 वर्ष की यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

बीआरएमसी की स्थापना भट्टाचार्य के पिता और भारतीय सिनेमा के महान निर्देशक बिमल रॉय की स्थायी विरासत को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई थी।

व्यक्तिगत चिंतन, समीक्षात्मक निबंधों, दुर्लभ छायाचित्रों और अभिलेखीय विषयवस्तुओं वाली ‘सुहाना सफर’ में अतीत और वर्तमान के बीच की यात्रा बयां की गई है।

दिग्गज फिल्मकार रॉय ने ‘दो बीघा ज़मीन’, ‘देवदास’, ‘बंदिनी’, ‘परिणीता’ और ‘मधुमती’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था। वर्ष 1996 में उनका निधन हुआ था।

यह पुस्तक भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुत की गई है, जिसमें फिल्मकार रूपा बरुआ और संजीत नरवेकर, फिल्म समीक्षक मैथिली राव तथा सिनेमा और संस्कृति जगत से जुड़े अन्य लोगों ने योगदान दिया है। फिल्मकार-अभिलेखागार विशेषज्ञ शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने ‘सुहाना सफर’ की भूमिका लिखी है।

भट्टाचार्य के अनुसार, बीआरएमसी मुख्य रूप से फिल्म उद्योग के गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने के साथ-साथ पुनरावलोकन कार्यक्रम, संगीत संध्याएं, फिल्म समारोह और 1950 के दशक से लेकर आज तक के निर्देशकों एवं अभिनेताओं के अनुभव साझा करने का कार्य कर रही है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप