वह दिन दूर नहीं जब पूरा भारत नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा: सीएम ममता बनर्जी

वह दिन दूर नहीं जब पूरा भारत नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा: सीएम ममता बनर्जी

वह दिन दूर नहीं जब पूरा भारत नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा: सीएम ममता बनर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 8, 2021 11:59 am IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘‘झूठ और अफवाह फैलाने के लिए’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि इस बार मतदाता राज्य में सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों में ‘दीदी बनाम भाजपा’ के मुकाबले का गवाह बनेंगे। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर शामिल किए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘वह दिन दूर नहीं, जब समूचा देश उन्हीं के नाम पर होगा।’

Read More: चिटफंड मामले में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर रोक लगाने का आदेश

पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘सभी 294 सीटों पर मेरे और भाजपा के बीच मुकाबला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेता) केवल चुनाव के दौरान बंगाल आएंगे और अफवाह तथा झूठ फैलाएंगे। वह हमें महिलाओं की सुरक्षा पर सीख दे रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की क्या स्थिति है? मोदी के पसंदीदा गुजरात में क्या हालात हैं?’’

Read More: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, आज से 26 पैसेंजर गाड़ियों का संचालन शुरू

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों में उनकी तस्वीरें लगायी गयीं। एक दिन आएगा जब समूचा देश उनके नाम पर होगा।’’ महिलाएं पश्चिम बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, प्रधानमंत्री के इस दावे को खारिज करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर ऐसी बात होती तो वे रात में आजादी से घूम नहीं पातीं।’’

Read More: पांच लोगों की मौत का मामला: भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी 1 लाख रुपए की सहायता राशि

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘आदर्श राज्य’ गुजरात समेत सभी भाजपा शासित राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां मीडिया की खबरों के मुताबिक पिछले दो साल से हर दिन दुष्कर्म की चार घटनाएं और दो हत्याएं हो रही हैं। मध्य कोलकाता में कॉलेज स्कवायर इलाके में तृणमूल कांग्रेस की रैली शुरू हुई और यह करीब पांच किलोमीटर दूर दोर्नियां क्रॉसिंग पर खत्म हुई। पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और माला रॉय भी मार्च में शामिल हुईं। रैली में पार्टी की अन्य महिला उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया।

Read More: पीएम मोदी की VC में शामिल हुए मंत्री अमरजीत सिंह भगत, ‘आजादी का अमृत उत्सव’ कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"