दिल्ली सरकार नोएडा हवाई अड्डे के लिए बस सेवा शुरू करने पर कर रही विचार, उप्र से बातचीत जारी

Ads

दिल्ली सरकार नोएडा हवाई अड्डे के लिए बस सेवा शुरू करने पर कर रही विचार, उप्र से बातचीत जारी

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 09:23 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार हाल ही में शुरू हुए जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सार्वजनिक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्री उड़ानों का संचालन शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम जेवर हवाई अड्डे तक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिस तरह निजी वाहनों को वहां तक जाने की अनुमति है। इस संबंध में जल्द ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन प्राधिकरणों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि सरकार आनंद विहार और कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डों से जेवर हवाई अड्डे तक कई बसें चलाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में प्रस्ताव तैयार है। दोनों प्राधिकरणों के बीच समझौते की शर्तें अंतिम रूप दिए जाने के बाद बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। यह पहल सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करने और अंतरराज्यीय आवागमन को बढ़ावा देने के सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।’

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश