Eid ul-Fitr 2024 : आज भी नहीं हुआ चांद का दीदार, अब इस दिन मनाई जाएगी ईद, शाही इमाम ने किया ऐलान

Ads

आज भी नहीं हुआ चांद का दीदार, अब इस दिन मनाई जाएगी ईद, The festival of Eid-ul-Fitr will be celebrated on Thursday

  •  
  • Publish Date - April 9, 2024 / 09:03 PM IST,
    Updated On - April 10, 2024 / 01:11 AM IST

Eid ul-Fitr 2024

नई दिल्ली। Eid ul-Fitr 2024 दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में मंगलवार को ईद का चांद नज़र नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा तथा बुधवार को 30वां और आखिरी रोज़ा होगा। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नज़र नहीं आया है, इसलिए ईद का त्यौहार बृहस्पतिवार (11 अप्रैल) को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान समेत किसी भी राज्य से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है।’’

Read More : Shama Sikander Sexy Video: टीवी की इस हसीना की सादगी पर दिल हार बैठे फैंस, क्यूट स्माइल देख खो बैठेंगे होश

Eid ul-Fitr 2024 मुकर्रम ने कहा कि बुधवार को 30वां रोज़ा होगा और शव्वाल (इस्लामी केलेंडर के 10वें महीने) की पहली तारीख बृहस्पतिवार को होगी। शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है। वहीं, जामा मस्जिद के पूर्व इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि देश के किसी हिस्से से शव्वाल यानी ईद-उल-फित्र का चांद दिखने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान के अलग-अलग हिस्सों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल व बिहार में संपर्क किया गया लेकिन कहीं भी चांद नहीं दिखा है।’’ बुखारी ने कहा, ‘‘ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।’’

Read More : IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद में हुई इस युवा खिलाड़ी की एंट्री, विरोधी बल्लेबाजों को चकमा देने में हैं माहिर

उधर, मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े इमारत ए शरीया हिंद ने भी ऐलान किया है कि मंगलवार को देश के किसी हिस्से में मीठी ईद का चांद नज़र नहीं आया। संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पुष्टि की जाती है कि देश के किसी भी हिस्से से चांद दिखने की कोई खबर नहीं है, लिहाज़ा ईद-उल-फित्र 11 अप्रैल को होगी।’’ अभी इस्लामी केलेंडर का नौवां महीना ‘रमज़ान’ चल रहा है जिसमें समुदाय के लोग रोज़ा (व्रत) रखते हैं। रमज़ान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है। इस्लामी केलेंडर के मुताबिक, महीना 29 या 30 दिन का होता है जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। पिछले साल रमज़ान का महीना 29 दिन का था, लेकिन 2022 और 2021 में यह महीना 30 दिन का था और इस बार पवित्र महीना 30 दिन का है।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp