Gurgaon Crime: पत्नी के साथ ऐसा काम कर रहा था शख्स, गर्लफ्रेंड का ठनका माथा, उतार दिया मौत के घाट

Ads

The man was doing such a thing with his wife, girlfriend got shocked

  •  
  • Publish Date - August 3, 2025 / 03:53 PM IST,
    Updated On - August 3, 2025 / 11:58 PM IST

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 इलाके में शनिवार तड़के 40 वर्षीय कबाड़ कारोबारी की उसकी सहजीवन साथी ने कथित रूप से चाकू से हमला करके हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों के बीच व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More : Durg News: रक्षाबंधन पर छोटी बहनों की बड़ी पहल, छत्तीसगढ़ से 1900 राखियां और प्रेमभरी चिट्ठियाँ भेजीं जाएंगी देश के वीर सैनिकों के नाम

गुरुग्राम के बलियावास गांव निवासी हरीश शर्मा, 27 वर्षीय आरोपी यशमीत कौर के साथ एक साल से ज़्यादा समय से सहजीवन (लीव-इन) संबंध में रह रहे थे। वे एक किराए के फ्लैट में रहते थे। शर्मा शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां थीं जो उसकी पत्नी के साथ गांव में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से बीमार थी और शर्मा अक्सर उससे बात करता था, जिससे कौर नाराज़ रहती थी। शनिवार की रात कौर ने शर्मा को अपनी पत्नी से बात करते हुए देख लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कौर ने चाकू से शर्मा के सीने पर वार कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Read More : Gold Price Today: सोना फिर चमका, सिर्फ 7 दिन में 1420 रुपये की छलांग, आपके शहर में कितना है भाव? 

मृतक का एक दोस्त विजय उर्फ़ सेठी कथित तौर पर दूसरे कमरे में मौजूद था और वह भी जांच के घेरे में है। मृतक के भतीजे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कौर और विजय दोनों ने हत्या की साजिश रची ई थी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के अशोक नगर निवासी कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।