काठमांडू, 23 जुलाई (भाषा) नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को आठ किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के बयान के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने 20 साल की मोना देवी लोंगजाम और 23 साल की ओइनम एली को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया।
बयान में कहा गया है कि संदिग्ध महिलाएं बैंकॉक से थाई एयरवेज के विमान से काठमांडू आई थीं और अपने सूटकेस में छिपाकर थाईलैंड में बनी मारिजुआना (गांजा) ले जा रही थीं।
बयान में यह भी कहा गया कि पुलिस ने उनके दो मोबाइल फोन और पासपोर्ट भी ज़ब्त कर लिए।
मामले की जांच जारी है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन