इस बात को लेकर मामा ने भांजी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर फांसी लगाने का प्रयास, लेकिन…

The maternal uncle killed his niece for this matter

इस बात को लेकर मामा ने भांजी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर फांसी लगाने का प्रयास, लेकिन…

Congress leader DB Inamdar passed away

Modified Date: January 3, 2023 / 11:56 pm IST
Published Date: January 3, 2023 10:31 pm IST

जयपुर : जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक युवती की उसके मामा ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया,लेकिन युवती के माता-पिता ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल ले गए।

Read More : ठाणे शहर में बनेगा ज्योतिबा, सावित्री फुले का स्मारक: भाजपा नेता

आरोपी विजय मीणा ने कथित तौर पर महिला का तार से गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि महिला चांदनी मीणा (24) जब सुबह दरवाजा खटखटाने के बावजूद अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसके माता-पिता ने खिड़की से देखा। वह अचेत बिस्तर पर पड़ी थी।

Read More : OBC पर दांव.. जिताएगा चुनाव? क्या 2023 के चुनाव में OBC वोटर्स बनेंगे किंगमेकर? 

पुलिस ने कहा कि उन्होंने (लड़की के माता-पिता ने) विजय को आत्महत्या का प्रयास करते देखा, जिसके बाद उन्होंने गेट तोड़ दिया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके मामा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मामले की आगे की जांच की जा रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।