दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा

Ads

दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा

  •  
  • Publish Date - March 4, 2023 / 08:14 PM IST,
    Updated On - March 4, 2023 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, साक्षेप आर्द्रता का स्तर 66 और 49 प्रतिशत के बीच रहा।

विभाग ने रविवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है जबकि अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया और इसका स्तर 130 था।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा नोमान माधव

माधव