विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ रखा गया

Ads

विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ रखा गया

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 07:03 PM IST

चेन्नई, नौ सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के सहयोगी दलों की बुधवार को हुई बैठक में गठबंधन का औपचारिक नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ रखा गया।

बैठक के बाद बाहर आए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने कहा कि टीवीके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में एक नया गठबंधन बनाया गया है।

टैगोर ने कहा कि गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ ही इस गठबंधन के आदर्शों और एजेंडे के बारे में बहुत कुछ कहता है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सभी दल इस गठबंधन का हिस्सा हैं।

टैगोर ने कहा, ‘‘यह गठबंधन उपचुनाव लड़ेगा।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश